मुझे अपने नवजात शिशु को पहली बार कब धोना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 13:01

पहली बार शिशु को कब नहलाएं

जन्‍म के लगभग 10 दिन या तीन हफ्ते के बीच में शिशु की अम्बिलिकल कॉर्ड गिर जाती है। इससे पहले शिशु को स्‍पंज बाथ ही दिया जाता है ताकि अम्बिलिकल कॉर्ड गीली न हो। जब तक शिशु की अम्बिलिकल कॉर्ड नहीं गिर जाती, तब तक उसे पानी से न नहलाएं और सिर्फ स्‍पंज बाथ ही दें। आगे जानें कि नवजात शिशु को स्‍पंज बाथ कैसे देते हैं।


​नवजात शिशु को स्‍पंज बाथ देने का तरीका

अपने शिशु को पहली बार स्‍पंज बाथ इस तरह दे सकते हैं :

शिशु को पहले एक नरम समतल जगह पर लिटा दें। हल्‍का गुनगुना पानी भरकर रखें और उसमें स्‍पंज या किसी साफ सूती कपड़े को भिगोकर रखें।
शिशु को किसी चादर में लपेटकर रखें और एक समय पर एक ही हिस्‍से को स्‍पंज से साफ करने के लिए बाहर निकालें।
पानी में भीगे हुए स्‍पंज को अच्‍छी तरह से निचोड़ लें और फिर शिशु के शरीर को उससे पोंछें।
इसके बाद उस हिस्‍से को सूखे कपड़े से सुखा लें और फिर दूसरे हिस्‍से को स्‍पंज से साफ करें।
अगर गलती से अम्‍बिलिकल कॉर्ड पर पानी चला जाता है, तो उसे तौलिए से बड़े आराम से सुखा लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info